आगराः शुक्रवार में फिर मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज। कितने हुए डिस्चार्ज, देखिए रिपोर्ट 1 मिनट में।

लगातार नए कोरोना पॉजिटिव मामले आने से स्वास्थ्य विभाग चिंता में है। ताजनगरी में शुक्रवार को कोरोना के नौ और मरीज मिले। इससे कुल संख्या 798 हो गई है। इसी बीच खुशखबरी भी आगरा से आ रही है। शुक्रवार को ही 96 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। फिरोजाबाद में शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में तीन केस और पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 185 हो गई है।

ताजनगरी में तीन मार्च को पहली बार मिले संक्रमण के बाद शुक्रवार को ऐसा पहली बार हुआ जब वायरस को मात देकर स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा हो गई। अब तक 485 लोग ठीक होकर घर गए हैं। रिकवरी रेट 55 प्रतिशत हो गया है। इससे लोगों में वायरस से लड़ने का हौसला और बढ़ेगा।

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 96 लोग और डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे। इससे स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 485 हो गई। अब एक्टिव केस 283 रह गई हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा ही अच्छा लक्षण है। लोगों में इससे विश्वास बढ़ेगा। नई डिस्चार्ज पॉलिसी से आने वाले दिनों में कुछ और मरीज डिस्चार्ज किए जाएंगे। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की दर पहले से कम रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here