कोरोना काल के कारण लॉकडाउन से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुचा रहे हैं अंकुर जैन- सेवा ही संगठन हैं

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों की मदद में
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अंकुर जैन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को गांधी शताब्दी अस्पताल एवं दून अस्पताल पर 80 भोजन पैकेटों ,मास्क एवं हैंड वाश सैनिटाइजर,का वितरण किया गया।

माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री इंतेज़ार हुसैन जी के निर्देश अनुसार सेवा ही संगठन हैं के अंतर्गत
सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस पुण्यदायी कार्यक्रम को संचालित किया गया। आगे भी सामाजिक सरोकार और मानवता का संदेश देने वाले कार्यक्रम किए जाते रहेंगे। इसके अलावा इस महामारी में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए घर घर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुचाए गए ,प्लाज्मा, ब्लड, एवं सूखा राशन किट ,मास्क, हैंड वाश,सैनिटाइजर,की निशुल्क सेवा भी निरंतर जारी हैं

ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुचा रहे हैं सेवा ही संगठन हैं को सार्थक करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री अंकुर जैन…..इस कोरोना काल में संक्रमण की वजह से लगातार ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए अंकुर जैन निशुल्क सेवा कर रहे हैं

उनकी टीम जिसमे दीपक जेठी,रोशन राणा, नीरज ढींगरा, हर्ष सूरी, राहुल माटा आम जन को ऑक्सीजन सिलिंडर एवं उसका ऑक्सीजन फ्लो मीटर निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं .

जिसमे लगातार 400 450 कॉल प्रतिदिन अटेंड करते हुए अंकुर जैन उनको जानकारी भी दे रहे हैं कि प्लाज्मा, बेड, ऑक्सीजन इत्यादि क्या चीज़ कहा कहा उपलब्ध हो पाएगी अभी तक 70 80 लोगो को जिनको कोरोना हुआ हैं और सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं घर घर जाकर ऑक्सीजन सेवा दे रहे हैं साथ साथ वो लोगो से अपील कर रहे हैं घबराए नही एक दूसरे की मदद करने का आह्वान किया ..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here