मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट पर कोरोना संकट। सतपाल महाराज पाए गए कोरोना पॉजिटिव

कोरोनावायरस के बारे में सच कहा जा रहा है कि यह बड़े और छोटे में भेद नहीं करता। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि 29 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में सतपाल महाराज भी मौजूद थे। कैबिनेट के सभी मंत्री  भी क्वॉरेंटाइन किए जा सकते हैं। एक खबर के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और कर्मचारियों में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें ऋषिकेश एम्स में एडमिट किया गया है।

बताया गया है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत कुल 42 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश लोग वो हैं, जो सतपाल महाराज के घर में काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here