देश में कोरोनावायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तक यह आंकड़ा 6412 तक पहुंच चुका है। जिनमें 504 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोनावायरस से अब तक देश भर में 199 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समय देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 1364 हैं, उसके बाद तमिलनाडु में 834 है, और दिल्ली में 720 है।
