आगरा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसकी चाहत किसी को नहीं होगी। इलाके में मचा हड़कंप।

जहां एक और नए रिकॉर्ड बनाने में ख़ुशी का एहसास होता है तो वही कुछ ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं जो हर किसी को ना गवार गुजरते हैं। ऐसा ही रिकॉर्ड बना है ताज नगरी आगरा में। ताजनगरी में 100 दिनों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। आगरा जिले में अब तक 1008 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही आगरा उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। यहां सबसे ज्यादा 56 मौतें भी हो चुकी हैं।

आगरा में पहली बार तीन मार्च को इटली से लौटे जूता कारोबारी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मार्च में रफ्तार धीमी रही। सिर्फ 12 मरीज मिले। 12 अप्रैल तक 100 मरीज थे। इसके बाद संक्रमण तेजी से फैलता चला गया।

चार मई तक यानी 62 दिनों में 500 केस हो गए। रफ्तार तेज होती गई। अगले 500 संक्रमित 37 दिन में मिल गए। 17 मई को 800 का आंकड़ा छुआ था। दो जून को 900 का। इस तरह 100 केस 15 दिन में आए। 900 से 1000 तक पहुंचने में नौ दिन लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here