उत्तराखंड में राजधानी को लेकर एक बड़ी खबर! त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

त्रिवेंद्र रावत सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर आखिरकार राज्यवासियों को गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के  बड़े एलान के रूप में बड़ा तोहफा दे दिया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भराड़ीसैण (गैरसैंण) जिला चमोली को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।इसके बाद प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है।गैरसैंण को राजधानी की घोषणा मार्च महीने में कर दी गई थी

वर्ष 2017 के ‌विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने अपना जो दृष्टि पत्र जारी किया था। भाजपा ने जनता से यह वादा किया भी था, जिसे अब उसने साकार कर दिया है।

एक सपना जो सच हो गया

विधानसभा चुनावों में राज्य की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए बंपर 57 सीटें दी। राज्य के इतिहास में किसी भी राजनीतिक दल को अभी तक इतनी सीटें नहीं मिल पाई थी। त्रिवेंद्र सरकार के इसी माह 18 मार्च को तीन साल पूरे होने जा रहे हैं।

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने गैरसैंण सदन में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐलान कर राज्यवासियों को होली के मौके पर रंगों से सरोबार भी कर दिया है।
भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर अपना रूख पूरी तरह से साफ कर दिया है। इससे कांग्रेस बैकफुट पर आती दिखाई दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here