
जहां एक और पूरी दुनिया अपने घर में बंद है, वही डॉक्टर अपनी जान को जोखिम में डालते हुए, हमें कोरोनावायरस से बचाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
लेकिन देश के कुछ इलाकों से शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। अपनी जान पर खेलकर फर्ज निभा रहे डॉक्टरों के साथ भी बदसलूकी की जा रही है।
मामला दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल का है जहां अपने घर का सामान लेने निकली दो महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी और पिटाई की l
पिटाई करने वाले शख्स ने कहा कि तुम दोनों की वजह से कोरोनावायरस फैल जाएगा। दोनों डॉक्टरों ने अपने साथ हुई बदसलूकी की घटना को खुद बताया।