उत्तराखंड हुआ शर्मशार! नाबालिग किशोरी से पड़ोसी ने बाथरूम में घुसकर किया दुराचार!

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विकासनगर निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उसकी तेरह वर्षीय बेटी बाथरूम में थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक बाथरूम में घुस गया है। बताया कि आरोपी ने बाथरूम की कुंडी अंदर से बंद कर दी। जिसके बाद आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया। शोर शराबा मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है।कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार और पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच महिला एसआई हिमानी चौधरी को सौंपी गयी है।
बताया कि आरोपी को विकासनगर मंडी चौक से मंगलवार सुबह को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकासनगर में किराये के मकान पर रहता है।
आरोपी युवक आठवीं तक पढ़ा हुआ है और मजदूरी करता है। बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here