“Uttarakhand Police के जवानों ने बचाई गर्भवती महिला और बच्चे की जान”

लॉकडाउन के बीच एक गर्भवती महिला के लिए Uttarakhand Police के जवान देवदूत बनाकर मदद के लिए आगे आए। बुधवार सुबह पौड़ी गढ़वाल के बुंगीधार निवासी जमुना देवी को प्रसव पीड़ा हुई। लॉकडाउन होने के कारण मौके पर कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रही था और महिला की प्रसव पीड़ा भी बढ़ रही थी। स्थानीय लोगों ने बुंगीधार में लाॅकडाउन ड्यूटी में तैनात Pauri Garhwal Police के जवानों #आनन्द_सिंह और #संजय_कैंतुरा को यह परेशानी बताई। पुलिसकर्मियों ने कहा परेशान होने की कोई जरूरत नहीं, हम हैं। पुलिसकर्मी महिला को अपने निजी वाहन से 20 किमी दूर देघाट, अल्मोड़ा स्थित अस्पताल ले गए, जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। मां बेटे की कुशलता पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here