Uttarakhand: मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी। मेडिकल ट्रेनी कोरोना वायरस पॉजिटिव।

उत्तराखंड से देर रात कोरोनावायरस को लेकर एक और बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल मै 23 साल की लड़की में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। ऋषिकेश एम्स में अब यह कोरोना संक्रमण का पांचवां मामला है। बताया जा रहा है कि लड़की वहां पर इंटर्न का काम करती है। बताया जा रहा है कि लड़की बीते 28 दिनों से किसी के संपर्क में नहीं आई थी। वह 16 अप्रैल से इमरजेंसी वार्ड में काम कर रही थी। 28 अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। शुक्रवार को जो रिपोर्ट आई है उसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। ऋषिकेश एम्स में संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इनमें से एक महिला मरीज की मौत शुक्रवार को ब्रेन हैमरेज के कारण हो चुकी है।
एम्स प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां ड्यूटी करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी फिलहाल अपने घर नहीं जाएंगे। इन्हें होटल में ठहराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 8 होटल और एक आश्रम को चिन्हित किया है। इनके रहने के लिए 8 होटल और एक आश्रम चिन्हित करने के साथ ही क्वारेंटीन सेंटर के रूप में सीमा डेंटल कॉलेज और जीएमवीएन गेस्ट हाउस का चुनाव किया गया है।एम्स के डॉक्टर्स-कर्मचारियों को होटल नटराज, होटल अमेरिस, नीरज भवन, होटल गंगा किनारे, होटल गंगा व्यू, होटल सुरुचि और होटल बसेरा में ठहराया जाएगा। इसके अलावा होटल कैलाश गंगा और जयराम आश्रम में भी स्वास्थ्यकर्मियों के रहने के इंतजाम किए गए हैं प्रशासन ने एम्स में काम कर रहे फ्रंट लाइन वर्करों की सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here