08:35AM

चौथी तिमाही में MARICO के मुनाफे में 50 फीसदी की कमी आई है। इस तिमाही में कंपनी की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ भी 3 फीसदी घटी है। लेकिन मार्जिन में हल्का सुधार देखने को मिल रहा है। नतीजे बाजार के उम्मीद के मुताबिक रहे हैं।
08:25AM
आज ADANI PORTS, NIIT TECH, SBI LIFE के नतीजे आएंगे। Adani Ports के मुनाफे में 23 फीसदी की कमी संभव है। लेकिन आय, मार्जिन और वॉल्यूम में उछाल की उम्मीद है।
08:10AM
दिल्ली में शराब 70 फीसदी महंगी हुई है। केजरीवाल सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना Tax लगा दिया है। नई दरें आज से लागू होंगी।
08:05AM
देश में कोरोना के मामले 43 हजार के करीब पहुंच गए हैं। लेकिन इसके संक्रमण रफ्तार में कमी आई है। उधर विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए 7 मई से सरकार रेस्क्यू मिशन चलाएगी। फ्लाइट और शिप से नागरिकों को वापस लाने की तैयारी शुरू हो गई है। 7 मई से विदेशों से भारतीयों को लाने की तैयारी है। इसके लिए सभी दूतावासों को लिस्ट तैयार करने को कहा गया है। पैसेंजर्स को रेस्क्यू के लिए पेमेंट करना होगा। बोर्डिंग से पहले मेडिकल स्क्रीनिंग करानी होगी। जिन लोगों में लक्षण नहीं होंगे उनकी ही वापसी होगी। भारत आने पर आरोग्य सेतु ऐप में रजिस्टेशन जरूरी होगी। आने के बाद 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा।
08:10AM
लॉकडाउन से अप्रैल में गोल्ड इंपोर्ट में 99.5 फीसदी की भारी गिरावट आई है। अप्रैल महीने में सिर्फ 60 किलो सोने का आयात हुआ है।
08:00AM
लॉकडाउन पर सरकार सख्त हो गई है। रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक किसी के भी बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ जरुरी सेवाओं के लोगों को छूट मिलेगी।
शोभित अग्रवाल
शेयर बाजार विश्लेषक