Dehradun Lockdown: देश की रक्षा करते कोरोना योद्धा कॉस्टेबल की हादसे में दर्दनाक मौत।

पुलिस कांस्टेबल संजय गुर्जर की देहरादून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार रात वो पीपीई किट लेकर बिधोरली स्थित क्वारेंटीन सेंटर गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त संजय की बाइक फिसल गई। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें आनन-फानन में सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। जहां आज दोपहर उनकी मौत हो गई। संजय की मौत की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस महकमे में मातम पसर गया। उनके साथियों ने घटना पर अफसोस जताया। संजय के परिवारवालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को संजय गुर्जर पीपीई किट लेकर क्वारेंटीन सेंटर गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद वो बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी प्रेमनगर में उनकी बाइक स्लिप हो गई। संजय सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोट आई थी। संजय को इलाज के लिए सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने भी कांस्टेबल संजय गुर्जर की मौत पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में मातम पसरा है। संजय गुर्जर साल 2006 बैच के सिपाही थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here