Coronavirus Agra: कोरोना संदिग्ध महिला सिपाही की मौत से आगरा में हड़कंप। अभी 2 दिन पहले ही हुई थी डिलीवरी।

बुधवार को आगरा में संक्रमितों की संख्या 653 हो गई। आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। इस बीच कोरोना संदिग्ध महिला की मौत से खलबली मच गई।

मामला थाना सिकंदरा के ईश्वर नगर का है। महिला सिपाही कानपुर में तैनात थी और प्रसव के लिए आगरा आई थी। दो मई को महिला का प्रसव हुआ था। महिला के पिता का दिल्ली में तीन मई को निधन हुआ था।

कानपुर में तैनात सिपाही विनीता की आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में ससुराल है, मायका मैनपुरी में है। सिपाही का पति यहां एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। इसी माह दो मई को विनीता की डिलीवरी हुई थी।

इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बुधवार दोपहर उनकी मृत्यु हो गई। महिला का शव घर पहुंचा लेकिन उनकी मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। महिला की मौत के बाद परिवार में खलबली मच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here