उत्तराखंड टूरिज्म की बड़ी खबर: इन जिलों में शुरू हो सकती है पर्यटन गतिविधियां। देखिए रिपोर्ट 1 मिनट में।

लॉक डाउन 3 में उत्तराखंड पर्यटन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। कल अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की हुई बैठक में कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने इस वीडियो कांफ्रेंस में पीएम मोदी से बात की और राज्य में है पर्यटन शुरू करने की अनुमति मांगी की राज्य के अंदर ग्रीन जोन के बीच में सीमित पर्यटन गतिविधियां शुरू की जाए। इसके अलावा उन्होंने कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों की भी अनुमति मांगी है। अब सवाल यह है कि क्या इस वक्त उत्तराखंड इन चीजों के लिए तैयार है? उत्तराखंड में इस वक्त 10 ग्रीन जोन हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मानें तो कोरोनावायरस जैसी महामारी से उत्तराखंड में होटल के अलावा रेस्टोरेंट और पर्यटन व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अब लॉकडाउन-3 खत्म होने को है तो ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी को उत्तराखंड में कोरोनावायरस की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य में 68 पॉजिटिव मामले मिले हैं जिनमें 46 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इसके बाद सीएम ने कहा कि राज्य के अंदर ग्रीन जोन के बीच में सीमित पर्यटन गतिविधियां अनुमन्य की जाएं। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को क्या गाइडलाइंस मिलती है। देखना यह भी है कि क्या वास्तव में उत्तराखंड के ग्रीन जोन में पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here