उत्तराखंड की बड़ी खबर! कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर के गेट पर होम क्वॉरेंटाइन का नोटिस।

उत्तराखंड राज्य में बाहर से आ रहे प्रवासियों से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा सभी प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन करने की व्यवस्था की जा रही है। उत्तराखंड से एक वेबसाइट के माध्यम से आज की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर को सील कर दिया गया है।

इसके अलावा उनके घर पर होम क्वॉरेंटाइन का स्टीकर भी चस्पा कर दिया गया है। ईटीवी की खबर के मुताबिक कुछ दिन पहले दिल्ली से कुछ लोग कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर आए थे। इस पर सूचना मिलते ही प्रशासन ने निर्देशों के हिसाब से कैबिनेट मंत्री का घर सील कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर दिल्ली से कुछ लोग आए थे। केंद्र की गाइडलाइन के हिसाब से अगर कोई रेड जोन से ग्रीन जोन में आता है या फिर ऑरेंज जोन में आता है तो उसे होम क्वॉरेंटाइन होना पड़ेगा।

ऐसे में कैबिनेट मंत्री के घर आए लोगों को प्रशासन द्वारा किया गया है। घर के बाहर होम क्वॉरेंटाइन का स्टिकर भी लगा दिया गया है। यह भी बताया गया है कि घर क्वॉरेंटाइन किए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री ने अपना ऑफिस सरकारी आवास में शिफ्ट कर दिया है। इस तरह से वह लोगों से मुलाकात कर सकेंगे।

उत्तराखंड सरकार के इस कदम से यह बात सामने आई है कि चाहे बात एक आम इंसान की हो या किसी खास की उत्तराखंड सरकार सभी को एक नजर से देख रही है जो कि एक बहुत बड़ा उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here