सैनिटाइजर और हैंड वॉच बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो की मौत।

मुंबई के निकट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैनेटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक कर्मचारी जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि आवश्यक वस्तु होने के चलते लॉक डाउन के पीरियड में हैंड वाश और सैनेटाइजर बनाने वाली कंपनी में काम जारी था। इसी बीच सोमवार को फैक्ट्री के रिएक्टर में ब्लास्ट हो गया

बता दें कि लॉकडाउन अवधि में एमआईडीसी की अन्य फैक्ट्रियां बंद हैं। वहीं कलेक्टर के आदेश पर यह कंपनी चालू थी। आज सुबह करीब 11.30 बजे फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसमें फैक्ट्री में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इनके नाम विजय पांडुरंग सावंत और समीर शहाबुद्दीन खोजा है। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाला एक शक्श रुणाल प्रभाकर राऊत जख्मी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here