खुशखबरी! भारत में उत्तराखंड कोरोना रिकवरी में अव्वल। जानिए पूरी रिपोर्ट!

कोरोनावायरस को लेकर इस समय पूरा विश्व चिंतित है लेकिन इसी बीच अच्छी खबर यह आ रही है कि अब तक भारत में चार लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारों के साझा प्रयासों से देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट सुधरना एक अच्छी निशानी है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की तुलना में 1,64,268 अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इससे कोविड की राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 60.77 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में कोविड के 244814 सक्रिय मामले हैं और सभी का उपचार किया जा रहा हैं।

उत्तराखंड राज्य ने भी इस मामले में सफलता हासिल की है। जिसकी बदौलत तीसरे नंबर पर उत्तराखंड है, जहां रिकवरी दर 80.9 फीसदी पहुंच गई है। यदि राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड पहले नंबर पर है। राज्य में कुल 3093 कोरोना मरीज आए थे, जिनमें से 2502 ठीक हो चुके हैं तथा 549 उपचाराधीन हैं। जबकि कोरोना संक्रमित 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्यों की रिकवरी दर
नंबर    प्रदेश      रिकवरी रेट (%)
01.    चंडीगढ़      85.9
02.    लद्दाख       82.2
03.    उत्तराखंड   80.9
04.    छत्तीसगढ़   80.6
05.    राजस्थान    80.1
06.    मिजोरम     79.3
07.    त्रिपुरा        77.7
08.    मध्यप्रदेश   76.9
09.    झारखंड     74.3
10.    बिहार        74.2
11.    हरियाणा    74.1
12.    गुजरात      71.9
13.    पंजाब        70.5
14.    दिल्ली        70.2
15.    मेघालय      69.4
16.    ओडिशा      69.0
17.    उत्तर प्रदेश  68.4
18. हिमाचल प्रदेश 67.3
19. पश्चिम बंगाल   66.7
20. असम            62.4
21. जम्मू-कश्मीर   62.4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here