Uttarakhand News: देवर को शादी के दिन भाभी की तहरीर पर किया गिरफ्तार! जानिए पूरी खबर!

बनभूलपुरा निवासी युवती का विवाह पांच साल पहले पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर निवासी युवक संग हुआ था। एक साल पहले पति की बीमारी से मौत हो गई। जिसके ढाई महीने बाद उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। आरोप है कि 2019 में दशहरे के दो दिन बाद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने पति की मौत के बाद देवर पर दुष्कर्म करने और ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को ही देवर की शादी होनी थी। कोर्ट पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पीडि़ता ने सास-ससुर को भी आपबीती बताई थी लेकिन उन्होंने समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि तेरी शादी छोटे बेटे संग कर देंगे। जिसके बाद से देवर लगातार उसे हवस का शिकार बनाता रहा। पीडि़ता को लगा कि सास-ससुर जल्द उसकी शादी करवा देंगे, लेकिन बीस मई को उन्होंने दस महीने के बेटे समेत घर से बाहर निकाल दिया।

मंगलवार रात पुलिस ने महिला की तहरीर पर देवर, सास व ससुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सास व ससुर पर धमकी, मारपीट व देवर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा अलग से लगी है। वहीं, एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपित की बुधवार को शादी तय थी, लेकिन उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया। वर्ना एक और लड़की की जिंदगी खराब होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here