Uttarakhand News: जापानी महिला ने योग शिक्षकों पर लगा डाला यह बड़ा आरोप। मुकदमा दर्ज।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है ऋषिकेश कोतवाली से। ऋषिकेश के योग शिक्षकों पर जापानी महिला से छेड़खानी करने का आरोप है। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन योगाचार्यों ने उनके साथ छेड़खानी की और उनके साथ अश्लील बातें भी की। बता दें कि पीड़िता ऋषिकेश से योगा का कोर्स कर रही हैं। आरोप है कि योगा सिखाने वालों ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। महिला घटना के बाद से ही बेहद परेशान हैं। आखिर महिला ने पुलिस की शरण ली और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए तीनों आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के अंदर एक जापानी महिला, योगा टीचर ट्रेनिंग स्कूल, गली नम्बर 3 में योगा का कोर्स कर रही थीं
आरोप है कि हाल ही में योगा स्कूल में योगा सिखाने वाले तीन योगाचार्यों ने उन महिला के ऊपर अभद्र टिप्पणी की और उनके साथ छेड़खानी भी की। पीड़िता ने पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपी योगाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि महिला ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिनमें से तीन हरिकिशन सिंह (43), चंद्रकांत दहल (32) – दोनों योग शिक्षक और सोमराज (22) एक योग प्रशिक्षण केंद्र में एक रसोई कर्मचारी थे – को गिरफ्तार कर लिया गया। चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

देहरादून के उप महानिरीक्षक, अरुण मोहन जोशी ने कहा, विदेशी नागरिक ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

“अपनी शिकायत में, उसने कहा था कि वह कुछ महीने पहले ऋषिकेश में लोकप्रिय शहर के एक योग प्रशिक्षण केंद्र में योग सीखने आई थी।

विदेशियों के साथ दुर्व्यवहार की यह पहली घटना नहीं है।”अतिथि देवो भवः” हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। मगर विदेशियों के लिए कुछ लोगों का रवैया बहुत शर्मनाक है। कई विदेशी महिलाओं के साथ छेड़खानी भी होती है जिसमें उनके ऊपर अश्लील और अभद्र टिप्पणी की जाती है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की जरूरत है जिससे चंद लोगों की वजह से हमारा पूरा देश बदनाम ना हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here