Uttarakhand News: 55 साल की 9 बच्चों की मां, 22 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार!

किसी ने सच कहा है कि प्यार अंधा होता है। यह ना उम्र देखता है ना रंग और ना धर्म! कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब कलियर थाना क्षेत्र एक गांव में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। कलियर क्षेत्र में नौ बच्चों की 55 वर्षीय मां एक 22 साल के युवक के साथ फरार हो गई। महिला के परिजनों ने दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद युवक को हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब दस दिन पहले भट्टे पर काम करने वाली 55 वर्षीय एक महिला 22 साल के प्रेमी संग फरार हो गई थी। तब से महिला के परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। मंगलवार को किसी ने परिजनों को सूचना दी की फरार महिला और उसके प्रेमी को कलियर के पास देखा गया है।

सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। महिला को घर चलने को कहां, लेकिन महिला ने घर जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पति और परिजनों के काफी देर तक समझाने के बाद महिला घर जाने को राजी हो गई और अपने परिजनों के साथ घर चली गई। प्रेमी को भी उसके परिजनों को बुलाकर उनको हवाले कर दिया। वहीं दोबारा महिला के पास नहीं आने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here