14 अगस्त 2020,

03:40PM
                  कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार पर आज दबाव दिखा। Sensex-Nifty आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 419 प्वाइंट गिरकर 37,891 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी  117 प्वाइंट गिरकर 11,184 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 531 प्वाइंट गिरकर 21,665 पर बंद हुआ है। मिडकैप 119 प्वाइंट गिरकर 16,406 पर बंद हुआ है।
02:35PM
                  बाजार में गिरावट बढ़ गई है।  सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 550 प्वाइंट फिसल गया है। वहीं, निफ्टी ऊपरी स्तर से 150 प्वाइंट फिसला है। बैंक निफ्टी ऊपर से 650 प्वाइंट फिसला है। वहीं, डाओ फ्यूचर्स में 180 प्वाइंट की गिरावट दिख रही है।
02:15PM
                  NESCO Q1 (YoY)|पहली तिमाही में  कंपनी का कंसो मुनाफा 38  करोड़ से बढ़कर 51 करोड़ रुपये और कंसो आय 78  करोड़ से घटकर 69  करोड़ रुपये रही है।
02:10PM
                  रुपया 7 पैसे कमजोर होकर बंद हुआ है। 
02:08PM
                  आज ग्लोबल मार्केट्स से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। डाओ फ्यूचर्स करीब 100 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। यूरोप के बाजारों में 1.5-2 फीसदी की गिरावट दिख रही है।
02:05PM
                  कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव बढ़ा है।  दिन की ऊंचाई से करीब 150 अंक गिरकर  Nifty 11250 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी बैंक में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप इंडेक्स ने भी दिन की बढ़त गंवा दी है।
01:50PM
                  MRF Q1 (YoY|पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 95 फीसदी घटा है। कंपनी की कंसो मुनाफा 273.3 करोड़ से घटकर  13.5 करोड़ रुपये और कंसो आय 4,470  करोड़ से घटकर 2,460 करोड़ रुपये रही है।
01:47PM
                  Xpro India Q1(YoY): पहली तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। कंपनी को 42 लाख के मुनाफे के मुकाबले 13 करोड़ का घाटा हुआ है।
01:42PM
                  Uttam Sugar Q1 (YoY):कंसो मुनाफा 15 करोड़ से बढ़कर 29 करोड़ रुपये रहा है। 
01:40PM
                  NCL INDUSTRIES Q1(YOY):पहली तिमाही में NCL INDUSTRIES की कंसो आय 286 करोड़ से घटकर 261 करोड़ रुपये रही है। वहीं, कंसो मुनाफा 29 करोड़ से बढ़कर 32  करोड़ रुपये रहा है।
01:35PM
                  बाजार ऊपरी स्तर से हल्का हुआ है। निफ्टी 11300 के करीब कारोबार कर रहा है। HDFC Bank, Maruti, Eicher Motors दबाव बना रहे हैं। बैंक निफ्टी दिन के High से करीब 200 अंक फिसला है।
12:45PM
                  जुलाई में होलसेल महंगाई दर में बढ़त देखने को मिली है। जुलाई में थोक महंगाई जून के -1.81 फीसदी से बढ़कर -0.58 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जुलाई में खाद्य की होलसेल महंगाई दर 3.05 फीसदी से बढ़कर 4.32 फीसदी रही है। वहीं, जुलाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट WPI 0.51 फीसदी और प्राइमरी आर्टिकल्स WPI 0.63 फीसदी पर रही है जो पिछले महीने क्रमश: 0.08 फीसदी और -1.21 फीसदी रही थी।
12:29PM
                  बाजार में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। निफ्टी 11 हजार 300 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। RELIANCE, INFOSYS और TCS से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी ऊपर है।
11:45AM
                  सोने-चांदी में कल की तेजी के बाद आज फिर कमजोरी हावी होते दिख रही है। MCX पर सोना फिसलकर 52500 के करीब पहुंच गया है, वहीं चांदी में 70 हजार के स्तर के पास कारोबार हो रहा है। डॉलर में हल्की रिकवरी और चीन के अच्छे मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों से कीमतों पर दबाव है। हालांकि, ग्लोबल लिक्विडिटी के कारण ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है।
11:35AM
                  बेस मेटल्स में आज अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। निकेल करीब 1.5 फीसदी बढ़ा है, वहीं कॉपर में 0.5 फीसदी की मजबूती है। चीन के अच्छे मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों से मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है। कच्चे तेल में भी मजबूती है, ब्रेंट के दाम 45 डॉलर के ऊपर टिके हैं। अमेरिका में इंवेंट्री घटने से क्रूड को सपोर्ट मिल रहा है।
11:15AM
                  Manappuram Fin|100 करोड़ के NCDs जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। NCDs के लिए 200 करोड़ रुपये तक के सब्सक्रिप्शन को मंजूरी मिली है।
10:55AM
                  जून तिमाही में मुनाफे से घाटे में आने वाली Eicher Motors का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा फिसला है। नतीजों के बाद HERO MOTO में भी बिकवाली हावी है। दूसरे ऑटो शेयरों में भी  मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है।
10:45AM
                  आज दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट में AGR मामले की सुनवाई होगी। टेलीकॉम कंपनियों को बकाया जमा करने के लिए 15-20 साल की मोहलत देने पर फैसले का इंतजार रहेगा , VERDICT से पहले टेलीकॉम शेयरों में सुस्त कारोबार हो रहा है।
10:40AM
                  आज रिजर्व बैंक की बोर्ड बैठक हो रही है। इसमें सरकार को डिविडेंड देने पर फैसला संभव है। बजट में 60,000 Cr रकम का प्रस्ताव था । RBI का CALENDAR बदलने पर भी फैसला हो सकता है।
10:30AM
                  बाजार में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। निफ्टी 11 हजार 300 के ऊपर दिख रहा है।  निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। RELIANCE, INFOSYS और TCS से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी ऊपर है।
10:25AM
                  TRADE TO TRADE से  बाहर होने वाले शेयरों ने फर्राटा रफ्तार पकड़ी है।  KHADIM INDIA, MUKTA ARTS,JMT AUTO जैसे शेयर 5 से 7 फीसदी तक भागे हैं। पिछले हफ्ते सर्किट फिल्टर बदलने के बाद अब EXCHNGES ने 196 शेयरों को T2T से बाहर कर दिया है,  मंगलवार से ये  B ग्रुप में ट्रेड करेंगे।
09:40AM
                  बाजार की तेज शुरुआत हुई थी। ये तेजी कायम भी है। निफ्टी 11 हजार 350 के पार दिख रहा है। मिडकैप में जोरदार खरीदारी दिख रही है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 5 महीने की ऊंचाई पर नजर आ रहा है।
सौजन्य से –
                  राधेश्याम चौहान (इंदिरा सेक्युरिटी)
                  शोभित अग्रवाल
                  शेयर बाजार विश्लेषक
 
 
