Global market: ग्लोबल संकेत अच्छे, कल मजबूत बंद हुए थे अमेरिकी बाजार-एशियाई बाजार भी जोश में

भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। कल Dow Futures में 230 अंकों का उछाल देखने को मिला था। इकोनॉमी खुलने की उम्मीद से कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे।  एशियाई बाजार भी जोश में नजर आ रहे हैं। SGX NIFTY करीब 1.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं,  NIKKEI में करीब 1.5 फीसदी की तेजी दिख रही है। इकोनॉमी खुलने की उम्मीद से US मार्केट में तेजी दिख रही है। कल के कारोबार में टेक और एयरलाइंस कंपनियों के शेयर भागे थे।

 

कल Dow करीब 200 अंक उछला था।  कल के कारोबार में Dow 211 अंक चढ़कर बंद हुआ था। टेक शेयरों में उछाल से Nasdaq भी  1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था। American और  Delta एयरलाइंस के शेयर चढ़े थे। बाजार को आज जॉब रिपोर्ट का इंतजार रहेगा। जॉबलेस क्लेम बढ़ने का बाजार पर असर नहीं होगा। बता दें कि US में बेरोजगारी बढ़ी है।

पिछले हफ्ते 31 लाख जॉबलेस क्लेम आए हैं। 7 हफ्ते में जॉबलेस क्लेम के आंकड़े 3.35 करोड़ पहुंच गए हैं। उधर नॉन प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ने के बाद फुट्सी ने ग्लोबल Indexes में HUL का वेटेज बढ़ा दिया है। ये बदलाव 12 मई से लागू होगा। इस शेयर में नई खरीदारी से आज  तेजी दिख सकती है।

उधर पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है

पिछले 24 घंटे में 3500 केस आने के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 52952 हो गया है। अब तक 1783 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 15266  लोग ठीक हुए हैं। देश में इसकी रिकवरी रेट 27.41% और डबलिंग टाइम 12 दिन हो गया है। महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैला है। यहां कुल 16,758 केस हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना से मृत्यु दर सबसे ज़्यादा है। उधर अमेरिका में ट्रंप का पर्सनल अटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये  अटेंडेंट व्हाइट हाउस में कार्यरत था।

आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।  SGX NIFTY 110 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.4 फीसदी तेजी के साथ 19,952.41 के आसपास दिख रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में  0.41 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 10,923.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 24,156.75 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.15 फीसदी की मजबूती दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 2,882.71 के स्तर पर दिख रहा है।

शोभित अग्रवाल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here