
डालनवाला क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही पति पर उसकी ही नाबालिक भतीजी से दुष्कर्म करने और सास पर उसका साथ देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर आरा घर चौकी पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस चौकी इंचार्ज आरा घर राजेश असवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने इस संबंध में तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 15 अप्रैल को उसके पति ने अपनी भतीजी के साथ रसोई में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी सास ने रसोई का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में नाबालिग ने भी आरोपी द्वारा गलत हरकत करने की बात कही है। नाबालिक का मेडिकल कराया जा रहा है।










