थम नहीं रहे हैं आगरा में कोरोना वायरस के मामले। जानिए ताजा आंकड़े।

ताजनगरी, आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को फिर 37 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में अब तक 743 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, इनमें 305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 417 सक्रिय मामले हैं। नए मरीज मिलने के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

उधर, शनिवार को कोरोना संक्रमित सजायाफ्ता कैदी की भी मौत हो गई। इसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 60 वर्षीय कैदी झांसी का रहने वाला था। हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार में उम्र कैद की सजा काट रहा था। आगरा में यह 24वीं की मौत है। हालांकि जिलाधिकारी ने 21 की पुष्टि की है।

डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि संक्रमित कैदी को हाई ब्लड प्रेशर के कारण ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उसके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके 24 बंदियों और कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें 12 की रिपोर्ट आ गई है। ये सभी सभी निगेटिव हैं। तीन कर्मचारी और 12 बंदियों की रिपोर्ट आना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here