देश हमें देता है सब कुछ ,हम भी कुछ देना सीखें: रोशन लाल अग्रवाल

आज संस्कार भारती गढ़ी-डाकरा इकाई की अध्यक्षा श्रीमती सविता अग्रवाल ,प्रांतीय मंत्री संगठन रोशन लाल अग्रवाल ने आज सेवा कार्य में लगे संघ के कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनको सेनेटाइजर व फ्रूट वितरण हेतु प्रदान किये

उन्होंने कहा आज सम्पूर्ण विश्व कोरोना वायरस से पीड़ित है। न जाने कितने लोग आकाल मृत्यु का ग्रास बन गए हैं।विश्व के बड़े-बड़े देश इस आपदा के आगे असहाय दिखाई दे रहें हैं।
भारत भी इस वैश्विक आपदा से जूझ रहा है। जहां सरकार मोदी जी के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से जनसेवा में लगी है वहीं समाज की अनेकानेक सामाजिक धार्मिक राजनैतिक संस्थाएं देश के साथ कन्धें से कंधा मिलाकर समाज सेवा में जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री, भोजन व आवश्यक सामग्री बांटने का सराहनीय कार्य कर रहें हैं। वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता देशभर में सेवा कार्य मे दिन- रात लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here